पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा शिवशक्ति धाम, विधायक धूमल सिंह ने दिया आश्वासन
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह रविवार को गोबरहीं स्थित शिव शक्ति धाम पहुंचे, जहां उन्होंने दर्जन भर शुभचिंतकों के साथ शिव शक्ति धाम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूजा के बाद विधायक ने शिव शक्ति धाम मंदिर को पर्यटन विभाग के माध्यम से विकसित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह स्थल क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और इसके समुचित विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा।
मंदिर निर्माण समिति के संयोजक विजय सिंह ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जदयू नेता सुनील सिंह, जितेन्द्र सिंह, सुदामा तिवारी, बिपिन सिंह, बच्चा सिंह, सत्येन्द्र सिंह भवानी, रौशन सिंह भवानी, प्रो. भूपेंद्र सिंह तथा नागेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Ekma MLA, Dhoomal Singh, Gobarahi news, Shiv Shakti Dham, Saran Bihar news, Religious tourism Bihar
#Ekma #Saran #BiharNews #ShivShaktiDham #Tourism #ReligiousVisit #IndiaNews

