माँझी के युवक की सूरत में मौत, गांव में मातम, तिरंगा जुलूस से दी गई श्रद्धांजलि
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के माँझी प्रखंड अंतर्गत गौरी के टोला निवासी 40 वर्षीय रूपेश यादव की गुजरात के सूरत में हार्ट अटैक से मौत हो जाने की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि रूपेश यादव ड्राइविंग कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और रोजी-रोटी के सिलसिले में सूरत में रह रहे थे, जहां अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।
मंगलवार को सजे-धजे एम्बुलेंस से जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों के बीच चीत्कार मच गया और माहौल पूरी तरह गमगीन हो उठा। पत्नी, पुत्र और दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध नजर आए और मृतक के घर पर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
इधर, सारण जिला ड्राइवर एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों ने अपने साथी के सम्मान में तिरंगा जुलूस निकाला और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शव यात्रा में स्थानीय मुखिया मुन्ना साह, पूर्व मुखिया परमहंस प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
रूपेश यादव अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।
Manjhi Saran news, Surat heart attack death, Rupesh Yadav driver death, Saran driver association, Bihar migrant death
#Manjhi #Saran #Surat #HeartAttack #BiharNews #Driver #BreakingNews

