नवरात्र के अवसर पर श्रीराम कथा की तैयारी पूरी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वज स्थापित
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: सारण जिले के माँझी प्रखंड अंतर्गत जई छपरा गांव स्थित जानकी धाम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित होने वाले श्रीराम कथा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वज की स्थापना की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और उत्साह का संचार हो गया।
आयोजन समिति से जुड़े विनय पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, जय प्रकाश पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, मुना यादव, सत्यजीत पाण्डेय उर्फ लालू, स्वामी नाथ यादव और मुक्ति नाथ पाण्डेय ने बताया कि 27 मार्च तक जानकी धाम में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक अरविंद त्रिवेदी द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाई जाएगी, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता को और मजबूत करेगा।
Manjhi news, Jai Chhapra Ram Katha, Janaki Dham, Chaitra Navratri Bihar, Religious event Saran

