‘श्री हनुमान आराधना’ काव्य गोष्ठी में देशभर के साहित्यकारों ने बांधा श्रद्धा का समां
///जगत दर्शन न्यूज
नई दिल्ली: संवाददाता प्रेरणा बुड़ाकोटी: मां सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच के तत्वावधान में रविवार को दोपहर 2 बजे से “श्री हनुमान आराधना” विषय पर भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के संस्थापक महेश प्रसाद शर्मा ने किया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े साहित्यकारों और रचनाकारों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पूरे आयोजन में भक्ति, साहित्य और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस काव्य गोष्ठी में छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार शामिल हुए। प्रमुख रूप से डॉ. अर्चना पाण्डेय “अक्षिता”, डॉ. ऋचा शर्मा श्रेष्ठा, पुहुप राम यदु, सरिता श्रीवास्तव, नंद किशोर बहुखंडी, मीरा सक्सेना माध्वी, डॉ. नताशा कुशवाहा, डॉ. कृष्णा जोशी, डॉ. प्रमोद आदित्य, डॉ. आशा सिंह सिकरवार, डॉ. मोनिका काकोड़िया, डॉ. अर्पणा, मनीष कुमार शर्मा, डॉ. रामनिवास तिवारी, डॉ. अम्बे कुमारी, संजय जैन “बीना”, अविनाश खरे, नंद कुमार मिश्र “आदित्य”, डॉ. पुष्पा जैन, डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी “शैलेश”, भारत भूषण वर्मा, महेंद्र माणिक, डॉ. रतिराम गढ़ेवाल “ज्ञान पिपासु”, डॉ. उर्मिला कुमारी “साईं प्रीत” तथा दिनेश कुमार दुबे सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी साहित्यकारों ने भगवान हनुमान की आराधना करते हुए देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और कुशल जीवन की कामना की। काव्य पाठ के माध्यम से भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया, जिससे श्रोतागण भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम के अंत में मंच के संस्थापक महेश प्रसाद शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Hanuman Aradhana Kavya Goshthi, Saraswati Kavya Manch, Hindi poetry event India, online kavya sammelan, literary event 2026
#KavyaGoshthi #HanumanAradhana #HindiPoetry #LiteraryEvent #Sahitya #IndiaLiterature
