पुलिस से तीखी बहस पड़ी महंगी, शराब के नशे में पूर्व सांसद के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार
वाहन जांच में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह की गिरफ्तारी, शराब के नशे में हुई थी तीखी बहस
बक्सर/सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: बिहार के बक्सर जिले में वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर पुलिस ने महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शनिवार की शाम औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह सेतु के पास की गई, जहां उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश करने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार पुलिस जवानों ने जांच के दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया। वाहन रुकने के बाद उसमें सवार युवक ने पुलिसकर्मियों से तीखी बहस शुरू कर दी और कथित तौर पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस को युवक के मुंह से शराब की तेज गंध महसूस हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान महाराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह के रूप में बताई और पुलिस पर रौब जमाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Buxar news, Sudhir Singh arrested, Prabhunath Singh nephew arrest, Bihar liquor prohibition case, Buxar police checking

