इश्क
✍️ बिजेंद्र कुमार तिवारी (बिजेंदर बाबू)
इश्क कृष्ण है इश्क है राधा
इश्क बिना तो जीवन आधा
इश्क से तुम भी इश्क से हम भी
इश्क बिना ना कोई कुछ भी
इश्क है ईश्वर इश्क है अल्ला
इश्क प्रभु है इश्क है मौल्ला
सृष्टि के कण-कण में इश्क है
इस जग के जन-जन में इश्क है
इस सृष्टि का सार इश्क है
जीवन का उद्गार इश्क है
मोल न कोई तोल न कोई
इश्क का यारों बोल न कोई
कहे बिजेंद्र बिन इश्क अधूरा
ये जीवन बेकार है।
इश्क से है जग की हरियाली
इश्क बिन , ये सूना संसार है।।
✍️बिजेंद्र कुमार तिवारी (बिजेंदर बाबू)
गैरतपुर, मांझी, सारण, बिहार
मोबाइल नंबर:-- 7250299200

