सिसवन में किसान क्रेडिट कार्ड शिविर आयोजित, किसानों ने जमा किए करीब 50 आवेदन
सिवान (बिहार): प्रखंड कृषि कार्यालय सिसवन के सभाकक्ष में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) को लेकर एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंकित उपाध्याय ने की। शिविर का उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी देना तथा अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ना था।
शिविर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिसवन के शाखा प्रबंधक, कृषि विभाग के कर्मी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों को केसीसी योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया तथा कृषि कार्यों के लिए मिलने वाली ऋण सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा लगभग 50 किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन प्रखंड कृषि कार्यालय में जमा किए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद बैंक के माध्यम से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि पात्र किसानों को जल्द से जल्द योजना का लाभ मिल सके।
Siswan KCC camp, Siwan Kisan Credit Card camp, Bihar agriculture scheme, Siswan farmers KCC, Central Bank of India Siswan
#Siswan #Siwan #KCC #KisanCreditCard #Farmers #BiharAgriculture #CentralBankOfIndia

