डीआईजी मनोज सिंह की पुत्री के विवाह के बाद अतिथि पहुंचे उज्जैन, महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के माँझी प्रखंड अंतर्गत मुबारकपुर पंचायत के मुबारकपुर गांव के स्वर्गीय शिक्षक शिव जतन सिंह के पुत्र मनोज सिंह, जो वर्तमान में इन्दौर में ग्रामीण डीआईजी पद पर पदस्थापित हैं, उनकी पुत्री डॉ. आकांक्षा आयुषी का विवाह 10 फरवरी को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में शामिल होने आए विभिन्न क्षेत्रों के अतिथि कार्यक्रम के पश्चात उज्जैन भ्रमण के लिए रवाना हुए और महाकाल की नगरी में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन किए।
पटना से आए मुकुल सिंह ने बताया कि उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में देश के दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल बाबा के दरबार में उपस्थित होकर विशेष आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है।
वहीं सारण जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह ने बताया कि उन्हें पहली बार इन्दौर के ग्रामीण डीआईजी मनोज सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। विवाह उपरांत उज्जैन जाकर महाकाल बाबा के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने महाकाल मंदिर की धार्मिक महत्ता और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की।
समाचार सेवी संजय सिंह ने बताया कि देशभर से सनातन धर्मावलंबी उज्जैन पहुंचकर श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने उज्जैन प्रशासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनिल सिंह, परमात्मा सिंह, विजय सिंह सहित दर्जनों अतिथि मौजूद रहे और धार्मिक यात्रा का लाभ उठाया।

