गंगपुर सिसवन में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के गंगपुर सिसवन गांव में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विजय कुमार सिंह ने पार्टी संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जीवन और कार्यशैली आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समाजसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने विजय कुमार सिंह के राजनीतिक जीवन, संगठन के विस्तार में उनके योगदान तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को याद करते हुए उन्हें एक कर्मठ, सरल एवं लोकप्रिय नेता बताया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश यादव, देवेंद्र तिवारी, रविन्द्र सिंह, रूपेश मिश्रा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। उपस्थित जनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

