सिसवन थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया गया।
पहली घटना में थाना क्षेत्र के एक स्थान पर बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी मुस्ताक अली के पुत्र गुरफान अली और सलामत हुसैन के पुत्र आरिफ हुसैन के रूप में हुई है। बताया गया कि बाइक दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया और स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है, जहां आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी राकेश साह के पुत्र सुनील कुमार साह के रूप में हुई है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया है। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तीसरी घटना रघुनाथपुर–माँझी मुख्य मार्ग पर भागर गांव के पास हुई, जहां बाइक से गिरकर एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गए। घायल की पहचान गभीरार गांव निवासी भृगु राम के पुत्र सुखारी राम के रूप में हुई है। उन्हें भी सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

