🎉 नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट का होली मिलन आज, डीएम-एसएसपी करेंगे उद्घाटन
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की सारण इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह-2026 का भव्य आयोजन 28 फरवरी, शनिवार को मशरख स्थित ऋषभ रेस्टोरेंट में किया जाएगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार दीप प्रज्वलित कर करेंगे।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय पत्रकार संगठन द्वारा आयोजित इस समारोह में जिले भर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों के साथ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों की सहभागिता रहेगी।
🎶 सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम संयोजक दिनेश सिंह ने बताया कि होली की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें लोक कलाकार रामेश्वर गोप, उदय नारायण सिंह, चर्चित लोकगायक के.के. पंडित एवं मुनिलाल सांवलिया अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को रंगारंग बनाएंगे।
समारोह में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह सहित राजीव रंजन, राकेश कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह, शशिभूषण पांडे, धनंजय सिंह तोमर, संजय भारद्वाज, संतोष गुप्ता, मनोरंजन पाठक, बिपिन कुमार मिश्रा, विशाल सिंह, संजीव कुमार, मनोकामना सिंह समेत आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

