किसानों को सूचना दिए बिना बैठक पर बवाल: जदयू नेता उमाशंकर ओझा ने जताई कड़ी आपत्ति
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: प्रखंड के ई-किसान भवन में गुरुवार को आयोजित किसानों की बैठक की सूचना अधिकांश किसानों को नहीं दिए जाने पर जदयू नेता उमाशंकर ओझा ने कड़ी आपत्ति जताई है। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से बीएओ चुल्हन राम की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन कतिपय कारणों से प्रखंड के अधिकांश किसानों को इसकी सूचना नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें लाभान्वित करना होता है। यदि सूचना ही समय पर नहीं दी जाएगी तो योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र किसानों तक कैसे पहुंचेगा।
उमाशंकर ओझा ने बताया कि उन्होंने बीएओ से दूरभाष पर वार्ता कर आगामी 13 मार्च को प्रस्तावित किसान एवं किसान सलाहकारों की बैठक की सूचना व्यापक स्तर पर सभी किसानों तक पहुंचाने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक किसान उपस्थित होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की बैठक की सूचना पारदर्शी तरीके से और समय पर सार्वजनिक की जाए, जिससे किसानों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
#ManjhiNews
#KisanMeeting
#KCC
#JDU
#UmashankarOjha
#AgricultureNews
#BiharPolitics
#FarmerAwareness
#GovernmentSchemes
