हनुमंती में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई जांच
संवाददाता: प्रेरणा बुडाकोटी
कोटद्वार (उत्तराखंड) जिले के ग्राम सभा सरुड़ा, हनुमंती में देवभूमि नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व डॉ. अरुण नेगी द्वारा किया गया, जिसमें हनुमंती क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नेत्र जांच, दवा एवं चश्मा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई और ऑपरेशन की आवश्यकता चिन्हित हुई, उन्हें आयुष्मान कार्ड एवं गोल्डन कार्ड के माध्यम से 25 फरवरी को कोटद्वार स्थित देवभूमि नेत्र चिकित्सालय में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु समय निर्धारित किया गया। इस अवसर पर ऑप्टोमेट्रिस्ट बबीता, सारिका, सुषमा, निकिता तथा राजेंद्र बेदवाल उपस्थित रहे और उन्होंने जांच प्रक्रिया में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान सरुड़ा हनुमंती श्रीमती पुष्पा देवी तथा उत्तराखंड क्रांति दल कोटद्वार के जिलाध्यक्ष मुकेश बड़थ्वाल का विशेष सहयोग रहा। शिविर के आयोजन से क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता देखी गई और ग्रामीणों ने इसे स्वास्थ्य सेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
#Hanumanti #Kotdwar #Uttarakhand #FreeEyeCamp #DevbhoomiNetraChikitsalaya #AyushmanBharat #CataractSurgery #HealthCamp #RuralHealthcare #UttarakhandNews

