आमने-सामने बाइक टक्कर में दो युवक गंभीर घायल
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत माँझी–रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान स्थानीय निवासी भरत सिंह के पुत्र रमन कुमार सिंह तथा बालवीर यादव के पुत्र अनिल कुमार यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
सीढ़ी से गिरने पर महिला घायल, अस्पताल में इलाज
सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में सीढ़ी से गिरने की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान स्थानीय निवासी देव किशोर की पुत्री फूल कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।

