सिसवन में सड़क हादसे और दुर्घटनाएँ, अलग-अलग घटनाओं में सात घायल, एक युवक सर्पदंश से अचेत
सिवान (बिहार): सिसवन। थाना क्षेत्र के मांझी–रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी प्रभु किशोर का पुत्र आशीष कुमार, पिंटू प्रसाद का पुत्र विशाल कुमार, ग्यासपुर चीर टोला निवासी शैलेश यादव का पुत्र गुड्डू यादव, तहशीम खान का पुत्र दिलशाद खान तथा अंदर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी रंजन प्रसाद का पुत्र आदित्य कुमार शामिल हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
इधर, मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सांप काटने की घटना से एक युवक अचेत हो गया। पीड़ित युवक स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार का पुत्र रंजन कुमार उपाध्याय बताया जाता है। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
वहीं, थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई बाइक दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौशड गांव निवासी जलेसर ततवां का पुत्र नल बिहारी तथा कचनार गांव निवासी मनोरंजन राय का पुत्र नीतीश राय शामिल हैं। दोनों को भी सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

