जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने किया कोलकाता विज्ञान नगरी का शैक्षणिक भ्रमण
कोलकाता (पश्चिम बंगाल): कोलकाता के खिदिरपुर स्थित बाबूबाजार (5/2, भूकैलाश रोड) में संचालित जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को विद्यालय द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत साइंस सिटी (विज्ञान नगरी) का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा में कक्षा सातवीं से दसवीं तक के छात्र शामिल हुए, जिन्हें विज्ञान से जुड़ी व्यावहारिक और रोचक जानकारियों से अवगत कराने का उद्देश्य था।
विज्ञान नगरी, कोलकाता एक प्रमुख वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं संग्रहालय है, जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होता है और भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा विज्ञान केंद्र माना जाता है। यहां छात्रों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न आधुनिक मशीनों और प्रदर्शनों का अवलोकन किया, जिनमें 3D शो, टाइम मशीन, डार्क राइड जैसे आकर्षण प्रमुख रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से समझा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विज्ञान से जुड़ी कई नई जानकारियां प्राप्त कीं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा ने इस सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के शिक्षामूलक एवं छात्रोपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में शिक्षक कौशिक साधुखान, शाश्वती मुखर्जी, नितेश्वर चौधरी, सुनीता राउत, गिरिजेश शर्मा, राजेश शर्मा, संतोषी गौड़, मृत्युंजय सिंह, विनोद यादव और बब्लू सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम का संयोजन और संचालन आरंभ से अंत तक सुमन कुमार दास द्वारा किया गया।
#KolkataNews #ScienceCity #EducationalTour #SchoolStudents #JawaharlalNehruVidyapith #StudentLearning #EducationNews

