सारण: सरस्वती पूजा व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर निबंध प्रतियोगिता, खुशी शर्मा प्रथम
सारण (बिहार): सरस्वती पूजा के पावन अवसर के साथ-साथ महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में केंद्रीय खेल मंत्रालय के तत्वावधान में इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के एकलव्य गुरुकुल क्लासेज सह Eklavya Gurukul HI Tech School, भकुरा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता में खुशी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सोनम कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं और सागर दुबे ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रोत्साहित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के निर्देशक रोमियो विद्यार्थी द्वारा किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में इसुआपुर भाग-1 के जिला परिषद सदस्य छबीनाथ सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में रामचौरा पंचायत के मुखिया संजय रजक, सरपंच विजय सिंह, वार्ड सदस्य अनिल सिंह, लालाबाबू सिंह, भूटन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल शैक्षणिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि उन्हें देश के महान नेताओं के विचारों से भी प्रेरणा मिलती है। एकलव्य गुरुकुल क्लासेज की ओर से सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

