शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार
सिवान (बिहार): सिवान जिले के सिसवन थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और गश्ती अभियान के दौरान की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में सिसवन डीह निवासी अरविंद सिंह, ट्रेनवा गांव निवासी संदीप राम, राजन कुमार महतो तथा पंकज कुमार शाह शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया है।
इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब पीने या इससे जुड़े किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से शराब पीने वालों में भय का माहौल बना है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।

