माँझी नगर पंचायत स्थित हरदेव यादव कन्या उच्च विद्यालय में मंच निर्माण का शिलान्यास, सांसद निधि से मिलेगा नया मंच
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: हरदेव यादव कन्या उच्च विद्यालय, माँझी नगर पंचायत में गुरुवार को नए मंच निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की अनुशंसा पर आठ लाख पचास हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस मंच के निर्माण से विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विद्यालयीय गतिविधियों के संचालन को नई सुविधा मिलेगी।
जानकारी के अनुसार कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के संयोजक नागेंद्र ठाकुर द्वारा लंबे समय से मंच निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। इस मांग पर कार्रवाई करते हुए सांसद निधि से राशि स्वीकृत की गई और गुरुवार को विधिवत शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मौके पर वार्ड पार्षद राजा बाबू, द्वारिका शर्मा, सत्य नारायण ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, पंकज ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर और शिव लखन चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त की कि मंच निर्माण से विद्यालय की गतिविधियों में और तेजी आएगी तथा छात्राओं को बेहतर मंच उपलब्ध होगा।
माँझी नगर पंचायत, हरदेव यादव कन्या उच्च विद्यालय, मंच निर्माण शिलान्यास, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, सिवान सारण समाचार, बिहार समाचार, विद्यालय विकास कार्य
#ManjhiNews #SchoolDevelopment #Saran #Siwan #BiharNews #MPNidhi

