सिसवन में एनडीए की प्रचंड जीत पर दीप उत्सव, कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाया जश्न
सिवान (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद सिसवन में खुशी की लहर दौड़ गई। एनडीए कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए दीप उत्सव का आयोजन किया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनविश्वास, सुशासन और विकास की राजनीति की मजबूत पुष्टि है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता और नीतियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि जनता ने विकास को चुनकर बिहार में एक बार फिर स्थिर सरकार बनाने का जनादेश दिया है।
जश्न में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत को जनता की जीत बताते हुए आगे भी गठबंधन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास में योगदान करने का संकल्प लिया।
सिसवन में देर शाम तक रंग-बिरंगे दीपों और पटाखों की गूंज से उत्सव का माहौल बना रहा।

