मांझी में रणधीर सिंह की ऐतिहासिक जीत पर भव्य स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा
— एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी रणधीर सिंह ने निवर्तमान विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव को निर्णायक मतों से दी मात
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मांझी सीट पर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी रणधीर सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए महागठबंधन के उम्मीदवार एवं मांझी के निवर्तमान विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव को निर्णायक वोटों से पराजित कर दिया। जीत की घोषणा के बाद जब रणधीर सिंह छपरा से दाऊदपुर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जेसीबी से भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया था।
रणधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, जनसमर्थन और भरोसे के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत मांझी के सर्व समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि विकास को नई गति देने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
लोजपा नेता केशव सिंह ने मंच से कहा कि रणधीर सिंह को मंत्री बनाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘‘बिहार में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के लिए जनता अभिनंदन की पात्र है। यह जनादेश विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में मिला है।’’
इसके बाद निर्वाचित विधायक रणधीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और उसके बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
स्थानीय कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। मंच पर मौजूद प्रमुख नेताओं में पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह, सारण जिला पैक्स संघ के अध्यक्ष केशव सिंह, विसूत्री अध्यक्ष अख्तर अली, सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना मियां सहित हजारों समर्थक मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाज़ी और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया गया।
मांझी चुनाव परिणाम 2025, रणधीर सिंह जदयू, बिहार चुनाव एनडीए, मांझी विधानसभा जीत, छपरा दाऊदपुर भव्य स्वागत
#MaanjhiResult2025 #RandhirSingh #JDU #NDA #BiharElection2025 #Chapra #Daudpur #VictoryCelebration

