मांझी विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ है -ई सौरभ सन्नी
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: मांझी विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी के हालिया आंतरिक सर्वे में इस सीट पर कांग्रेस के प्रति जनता का रुझान तेजी से बढ़ा है। इसी बीच, मांझी सीट से कांग्रेस की ओर से अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए युवा कांग्रेसी नेता ई. सौरभ सन्नी ने कहा है कि “मांझी सीट कांग्रेस ही लड़ेगी और यदि कांग्रेस चुनाव लड़ती है, तो वे पार्टी के उम्मीदवार होंगे।”
सौरभ सन्नी ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें इस संबंध में आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मांझी विधानसभा कांग्रेस का ऐतिहासिक गढ़ रही है, जहां से अब तक सात बार कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे हैं।
परिवार का तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ाव
सौरभ सन्नी का परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहा है। उनके दादा स्व. हरदेव यादव मुखिया जी स्वतंत्रता आंदोलन के सक्रिय सेनानी थे, जिन्होंने आज़ादी के बाद कांग्रेस के साथ रहकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके बड़े पिताजी स्व. बुद्धन प्रसाद यादव दो बार मांझी से कांग्रेस के विधायक रहे और कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी के प्रति वफादार बने रहे।
1985 में जब पार्टी ने टिकट बदल दिया था, तब उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस का मान बढ़ाया और बाद में पुनः कांग्रेस में लौटकर संगठन को मज़बूत किया। वे 1995 में राजद की लहर के बावजूद कांग्रेस के सिंबल पर विजयी होने वाले एकमात्र विधायक थे।
तीसरी पीढ़ी से कांग्रेस की सेवा
ई. सौरभ सन्नी खुद तीसरी पीढ़ी के कांग्रेसी हैं। उन्होंने देश की प्रतिष्ठित संस्था BIT Mesra से सिविल इंजीनियरिंग में उच्च श्रेणी से उपाधि प्राप्त की है। अच्छी नौकरी छोड़कर उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा के तहत समाज सेवा का रास्ता चुना।
वे मांझी और सारण क्षेत्र में लोकप्रिय जनसेवक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने शिक्षा, खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में कई सामाजिक पहलें कीं, युवाओं को प्रोत्साहित किया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चुनाव में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कांग्रेस की नीतियों के प्रति समर्पित
ई. सौरभ सन्नी ने कहा कि उनका परिवार कभी किसी दूसरी पार्टी में नहीं गया और हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के साथ खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि “हमारी पार्टी सिद्धांतों पर चलती है और इस बार मांझी से कांग्रेस की ही उम्मीदवारी तय होगी। यदि शीर्ष नेतृत्व मुझ पर भरोसा जताता है, तो मैं भारी बहुमत से जीतकर पार्टी का परचम लहराऊंगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का यह निर्णय कार्यकर्ताओं में यह संदेश देगा कि जो पार्टी के प्रति वफादार रहेगा, पार्टी उसे उचित सम्मान देगी।
------------
मांझी विधानसभा, सारण जिला, कांग्रेस उम्मीदवार, ई. सौरभ सन्नी, मांझी कांग्रेस गढ़, मांझी चुनाव 2025, बिहार विधानसभा चुनाव, मांझी विधायक, कांग्रेस नेता मांझी, हरदेव यादव, बुद्धन यादव, सौरभ सन्नी कांग्रेस, Saran News, Chapra News, Saran Update,