सिसवन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनीत कुमार राम को भावभीनी विदाई, गोपालगंज तबादले पर डीलर संघ ने किया सम्मानित
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड कार्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनीत कुमार राम के स्थानांतरण पर एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने की।
विनीत कुमार राम का तबादला गोपालगंज जिले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर हुआ है। सिसवन प्रखंड में उनका कार्यकाल लगभग चार वर्षों का रहा, जिसमें उन्होंने पारदर्शिता, ईमानदारी और दक्षता के साथ कार्य करते हुए प्रखंड में जनवितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विदाई समारोह में उपस्थित सीओ पंकज कुमार, बीडीओ राजेश कुमार, बीपीआरओ मो. शहाब, धमु यादव सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डीलर संघ की ओर से विनीत कुमार राम को अंगवस्त्र, सूटकेस और वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विनीत कुमार का कार्यकाल सिसवन प्रखंड के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने अपने सौम्य व्यवहार और कुशल प्रशासनिक क्षमता से आमजन और अधिकारियों के बीच एक सकारात्मक छवि बनाई। सभी ने उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
सिसवन समाचार, विनीत कुमार राम तबादला, गोपालगंज आपूर्ति पदाधिकारी, सिसवन प्रखंड विदाई समारोह, DSO Saran, Bihar Government Officers Transfer News, Saran News, BDO Rajesh Kumar, CO Pankaj Kumar

