भव्य देवी जागरण: बारिश के बावजूद देर रात तक उमड़ी भीड़
सारण (बिहार): मांझी प्रखंड क्षेत्र के अरियांव–लगुनी फुटानी बाजार स्थित जगौती ब्रह्म स्थान परिसर में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद राजू गुप्ता, नागेंद्र चौबे और गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
शुभारंभ के अवसर पर प्रसिद्ध गायक आनंद चंचल, संजीत यादव और गायिका खुशबू राग को समिति की ओर से अंगवस्त्र और फूलमाला देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में दिनेश यादव, मानदेव सिंह, अभय कश्यप और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदा पाठक विशेष रूप से उपस्थित थीं।
इसके बाद देवी जागरण की शुरुआत भक्ति गीतों के साथ हुई। कलाकारों ने “जय माता दी”, “अम्बे तू है जगदम्बे काली” जैसे गीतों से भक्तिमय माहौल बना दिया। बारिश होने के बावजूद श्रद्धालु देर रात तक अपने स्थान पर डटे रहे और मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन शीतलपुर के पूर्व सरपंच सह मुखिया प्रतिनिधि शंभूनाथ सिंह कुशवाहा ने किया। मौके पर पुजारी मुन्ना पाठक, बलराम यादव, किटू सिंह, दुबेश कुमार, मिथिलेश सिंह, दिनेश सिंह, उपेंद्र साह, शैलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
---
मांझी दुर्गा पूजा, देवी जागरण मांझी, अरियांव लगुनी बाजार, जगौती ब्रह्म स्थान कार्यक्रम, मांझी सारण समाचार, दुर्गा पूजा 2025 बिहार, देवी गीत कार्यक्रम, मांझी सांस्कृतिक आयोजन, Saran district news
Bihar devotional event
Saran News
Saran Update
Chapra News
Chapra Update
Breaking News