ताजपुर आश्रम में सर्वधर्म प्रार्थना के साथ मनाई गई गांधी जयंती
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती गुरुवार को ताजपुर स्थित गांधी आश्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग ताजपुर की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। आश्रम प्रांगण में महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रार्थना सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का प्रतीक है। आज की पीढ़ी को उनके विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देना ही गांधी जी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने का मार्ग है।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया विजय सिंह, पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच अजय सिंह, साधु दुबे, पूर्व प्रमुख रामकृष्ण सिंह, पूर्व शिक्षक श्रीराम सिंह, चंदन सिंह, संकेत सिंह, राहुल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में गांधी जी के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम से पूरा आश्रम परिसर गांधी वंदना और प्रार्थना गीतों से गूंज उठा। उपस्थित जनों ने इसे प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी गांधी के विचारों और आदर्शों से जुड़ सकेगी।
गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम ने आश्रम परिसर को श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कर दिया। उपस्थित जनों ने इसे प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को गांधी के विचारों से जोड़ने का सार्थक माध्यम हैं।
Mahatma Gandhi
Gandhi Jayanti
India