रघुनाथपुर और सिसवन में जनता दरबार, जमीनी विवादों का निपटारा
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के रघुनाथपुर और सिसवन प्रखंडों में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया।
सिसवन प्रखंड के अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। यहां अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और निष्पक्ष तरीके से निर्णय लेते हुए विवादों का निपटारा किया। जनता दरबार के इस आयोजन से ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखने को मिला।
इसी प्रकार रघुनाथपुर प्रखंड के थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने जमीन संबंधी मामलों की सुनवाई की और आपसी सहमति से कई विवादों का समाधान कराया। इससे लोगों को काफी राहत मिली और प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।