शहीद जगदेव बाबू की शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): बिहार के लेलिन और शोषितों के मसीहा शहीद जगदेव बाबू की शहादत दिवस पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बलेसरा पंचायत के कोहरा बाजार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा फौजी ने की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू बिहार के एक क्रांतिकारी नेता थे, जिन्होंने हमेशा दलितों और शोषितों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। 5 सितम्बर 1974 को सामंतवादी ताकतों ने उन्हें खुले मंच पर गोली मार दी थी। वे भारत में शोषित क्रांति के जनक माने जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जगदेव बाबू के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और न्याय की स्थापना करें।
इस अवसर पर शिक्षक सत्यदेव प्रसाद, डॉ. मनोज कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, अजय वर्मा, अभिषेक कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, रंजन कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा सहित आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमंत कुशवाहा ने किया।