वरिष्ट पत्रकार राकेश कुमार सिंह की धर्मपत्नी रेणु सिंह की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर किया गया पौधा रोपण!
हरियाली को बढ़ावा देने लिए जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पुण्यतिथि या अन्य विशेष अवसरों पर पौधा लगाने की आवश्यकता: डॉ अंजू सिंह
छपरा, 04 अगस्त 2025
ठाकुरबाड़ी महिला कल्याण विकास समिति के सौजन्य से गुरुवार को साधनपुरी में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन समिति की स संस्थापिका डॉ अंजू सिंह के द्वारा वरीय पत्रकार राकेश कुमार सिंह की धर्मपत्नी दिवंगत रेणु सिंह के प्रथम पुण्य तिथि की स्मृति में किया गया, जिसमें समाजसेवा के प्रति समर्पण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डॉ अंजू सिंह ने बताया कि हमारी संस्था पौधा रोपण और पर्यावरण के लिए हर संभव प्रयास करती है।आज 100 पौधों को लगाने की कोशिश है, इसमें आंवला, अमरूद, अनार, यूकेलिप्टस और कचनार मुख्य रूप से पौधे शामिल हैं। समारोह में समिति की टीम के अन्य सदस्यों ने भी बढ़- चढ़कर भाग लिया और स्थानीय लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की है।
इस अवसर पर ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संस्थापिका डॉ अंजू सिंह ने कहा कि मां की यादों को सहेजने का यह एक सकारात्मक प्रयास है, जिससे समाज को भी प्रेरणा मिलेगी। हालांकि समिति द्वारा कई वर्षों से पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया जाता है। साथ ही लोगों के बीच प्रोत्साहित करने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाता है। ताकि बढ़ चढ़ कर लोग अपने घरों के आसपास अधिक से अधिक पौधा लगाए। क्योंकि बड़े बड़े इमारतों को बनाने के लिए हरे हरे पौधे की कटाई होती है लेकिन पौधे को लगाया नहीं जाता है। लिहाजा अधिक से अधिक पौधा लगाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समिति के संरक्षक डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ अंजू सिंह, डॉ अल्का सिंह, डॉ अमरेंद्र कुमार सिन्हा, वरीय पत्रकार राकेश कुमार सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र रस्तोगी, रॉकी सिंह, प्रीति शाही और मणि शाही सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला।