चैनपुर में तेजस्वी यादव के संभावित आगमन को लेकर तैयारियाँ शुरू
सिवान (बिहार): राजद नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के संभावित कार्यक्रम को लेकर सिसवन प्रखंड के चैनपुर क्षेत्र में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेंहदार के पुर्वरा भिंडा स्थित स्थल का निरीक्षण किया, जहाँ हेलीकॉप्टर के उतरने की संभावना जताई गई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तेजस्वी यादव का चैनपुर दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। स्थानीय स्तर पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्थल का मुआयना करने के साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बना रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान सुभाष शाही उर्फ मुन्ना शाही, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश चौहान, राजद नेता राजेश्वर यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि तेजस्वी यादव के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्माने के साथ-साथ संगठन को भी मजबूती मिलेगी।

