बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल, किशोरी भी दुर्घटनावश घायल
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी–रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर एक हादसे में बाइक से गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी मदन शर्मा और उनकी पत्नी चंपा देवी के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सिसवन रेफरल अस्पताल से बेहतर इलाज हेतु सीवान रेफर कर दिया गया।
वहीं, एक अन्य घटना में चांदपुर गांव में खेल के दौरान ग्राउंड में गिरने से 11 वर्षीय सपना कुमारी, पुत्री मुन्ना पांडेय घायल हो गई। उसे सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।