कलावती देवी का निधन, ताजपुर में उमड़ा जनसैलाब डूमाईगढ़ घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के ताजपुर गांव में सोमवार की सुबह शोक का माहौल छा गया, जब स्वर्गीय दीनानाथ दुबे की पत्नी 95 वर्षीय कलावती देवी का निधन हो गया। सुबह करीब सात बजे उनकी हृदय गति रुक गई, जिसके बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
परिजनों में पुत्र आचार्य धनंजय दुबे, डॉक्टर हरेराम दुबे, राधेश्याम दुबे सहित पूरा परिवार शोकाकुल हो गया। उनकी निधन की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा और शाम तक शोक संवेदना प्रकट करने वालों का कारवां थमता नहीं दिखा।
परिवार को ढांढ़स बंधाने पहुंचे लोगों में प्रोफेसर जनार्दन सिंह, अवकाशप्राप्त उमेश सिंह, अरुण दुबे, पूर्व मुखिया सुरेंद्र कुमार सिंह, विजय सिंह, पूर्व प्रमुख रामकृष्ण सिंह, दिवाकर सिंह, संजय सिंह, शिक्षक रमेश सिंह, अधिवक्ता अजय सिंह, शिक्षक बी.के. भारतीय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
देर शाम उनका अंतिम संस्कार डूमाईगढ़ घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र आचार्य धनंजय दुबे ने दी। कलावती देवी के निधन से ताजपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग उन्हें एक संस्कारी एवं मिलनसार महिला के रूप में याद कर रहे हैं।