हसनपुरा और सिसवन में जनता दरबार में निपटे भूमि विवाद
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा और सिसवन प्रखंड क्षेत्र में भूमि विवादों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को हसनपुरा व सिसवन थाना परिसरों में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ उदयन सिंह और थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान भूमि विवाद संबंधी कुल आठ आवेदनों की सुनवाई हुई। सभी मामलों का निपटारा वादी और प्रतिवादी की मौजूदगी में मौके पर ही कर दिया गया।
इसी तरह सिसवन थाना परिसर में भी जनता दरबार आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी पंकज कुमार और थानाध्यक्ष टुनटुन कुमार ने की। यहां भूमि विवाद से जुड़े चार मामलों को आपसी समझौते के आधार पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है।