सिसवन में अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर–रसूलपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर स्थानीय निवासी शशिकांत राय के पुत्र अरुण कुमार घायल हो गए। उन्हें सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
इसी दिन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में चंद्रदेव सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह और मिथिलेश सिंह के अलावा देवदत सिंह के पुत्र शुभनारायण सिंह व उनकी पत्नी रेणु देवी शामिल हैं। सभी का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
वहीं, मांझी–रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में कचनार निवासी विरेन्द्र यादव के पुत्र राहुल कुमार घायल हो गए। उन्हें भी सिसवन रेफरल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।