सिसवन में अलग-अलग हादसों और विवाद में पांच लोग घायल
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए। मांझी–रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरने से सारण जिले के रिवीलगंज थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय शिवबचन सिंह के पुत्र आंचल सिंह और उनका बेटा गोलू सिंह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया।
वहीं, कचनार गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में स्थानीय निवासी राजकुमार ठाकुर के पुत्र पंकज कुमार घायल हो गए। उनका भी इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
इसी तरह, थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई बाइक दुर्घटनाओं में पंजवार पोखरी के चफला खान की पत्नी हसीना खातून और मोरवन गांव निवासी संजीव उपाध्याय के पुत्र रवि प्रकाश उपाध्याय घायल हो गए। दोनों का इलाज भी सिसवन रेफरल अस्पताल में हुआ। पुलिस ने सभी घटनाओं की जानकारी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।