माँझी विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता सुधांशु रंजन का जनसंपर्क अभियान, तेजस्वी यादव की योजनाओं को लेकर जनता से किया संवाद
सारण (बिहार): माँझी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुधांशु रंजन ने मांझी कौरु धौरु, ताजपुर, डुमाईगढ़ सहित कई स्थानों पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और भावी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी।
सुधांशु रंजन ने बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याओं को लेकर तेजस्वी यादव की प्राथमिकताओं को विस्तार से बताया। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करते हुए राजद की नीतियों से जुड़ने की अपील की और कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता से किए गए वादों को निभाते हुए उनका विश्वास जीतना है।
उन्होंने कहा कि हर गांव और हर घर तक राजद की नीतियों और तेजस्वी यादव की सोच को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। राजद हर वर्ग के अधिकारों और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस जनसंपर्क अभियान में अमित कुमार, राहुल कुमार, ऋषि राज कुमार, मोहित कुमार, दिनेश्वर मिश्र, टुनटुन कुमार, अभिषेक कुमार, पवन कुमार, दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल रहे।

