माँझी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों और शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास के वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ। मांझी प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में सैकड़ों गणमान्य लोगों की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख कमला देवी और बीडीओ रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व कई गणमान्य व्यक्तियों ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीश तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
माँझी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद विजया देवी और उपमुख्य पार्षद नीतू सिंह, सीएचसी परिसर में डॉ. रोहित कुमार, थाना परिसर में थानाध्यक्ष आशीष कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ पूजा रानी, प्रखंड शिक्षा कार्यालय में बीईओ विभा रानी, विद्युत उपकेंद्र परिसर में जेई हरिकृष्ण शरण, पशु चिकित्सालय परिसर में डॉ. प्रवीण प्रभाकर, मुबारकपुर उच्च विद्यालय में पुलिस चौकी प्रभारी रामाधार सिंह और प्रधानाध्यापक शिव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया।
दलन सिंह उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक रवींद्र यादव, मध्य विद्यालय में अनीसुर्रहमान, हलखोरी साह उच्च विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक रईसुल इहरार खान, कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजू दास, कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में वरीय वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार राय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पृथ्वीनाथ ओझा, मां सरस्वती विद्या मंदिर रघुनाथ गिरी के मठिया में अमरनाथ तिवारी, मांझी रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन मास्टर बीरेन्द्र कुमार और लालबाबू, महम्मदपुर पंचायत भवन पर मुखिया सिया देवी, सलेमपुर में पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह, कन्या प्राथमिक विद्यालय गोबरही में प्रधान शिक्षक बीके भारतीय, बीसीएस सेंट्रल स्कूल के संस्थापक शैलेन्द्र उपाध्याय, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परिसर में रंजन शर्मा, शिव कुमारी आईटीआई परिसर में संचालक पृथ्वीराज सिंह ने ध्वजारोहण किया।
कौरुधौरु पंचायत भवन परिसर में मुखिया बीना देवी, पैक्स गोदाम पर बीरेन्द्र सिंह, माँझी नगर पंचायत के चैनपुर में पूर्व मुखिया सत्य नारायण प्रसाद यादव, माली टोला में पूर्व मुखिया अख्तर अली तथा चौबाह स्थान पर पूर्व मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान ने भी झंडोत्तोलन किया।