माँझी कृषि विज्ञान केन्द्र में पांच दिवसीय बकरी व गाय पालन प्रशिक्षण प्रारंभ
सारण (बिहार): माँझी कृषि विज्ञान केन्द्र में सारण जिले के किसानों की मांग तथा बिहार सरकार की चल रही योजनाओं के मद्देनजर कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में पांच दिवसीय वैज्ञानिक विधि से बकरी एवं गाय पालन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 26 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाये जाने वाले प्रशिक्षण हेतु जिले व जिले से बाहर के पशुपालन से जुड़े वैज्ञानिकों को आमंत्रित कर किसानों को गुणवत्ता पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षक के रूप में जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के साथ साथ डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर से सम्बद्ध कृषि विज्ञान केन्द्र क्रमशः मधुबनी, परसौनी, पश्चिमी चंपारण, सरैया तथा मुजफ्फरपुर के वरीय वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया गया है। किसानों को पशुपालन के बारे में विस्तृत रूप से गहन जानकारी प्रदान करेंगे। यह जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र मांझी के वरीय वैज्ञानिक डॉ एस के राय ने दी। इस अवसर पर जिले के पशुपालन पदाधिकारी ओबैदुल्लाह, डॉ जी विनायक, विजय कुमार, राकेश कुमार आदि ने विधिवत द्वीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।