सिसवन में सड़क हादसे की दो घटनाएं, महिला और युवक घायल!
सिवान (बिहार): चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर-रसुलपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को एक बाइक सवार महिला असंतुलित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के भगौरा जयप्रकाश नगर गांव निवासी रामा शंकर प्रसाद की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को चैनपुर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे जांच के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल भेज दिया गया।
इधर, सिसवन थाना क्षेत्र के सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर एक अन्य सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कमल यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।