संत सिंह की पत्नी अनीता देवी ने दोबारा मारी बाजी, अभिषेक सिंह को 24 वोटों से हराया
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखण्ड के चेंफुल पैक्स का चुनाव शुक्रवार की देर शाम सम्पन्न हो गया। ततपश्चात देर रात तक चली मतगणना में पिछले चुनाव के विजयी प्रत्यासी संत सिंह की पत्नी अनीता देवी ने अपने प्रतिद्रन्दी अभिषेक कुमार सिंह को कांटे की टक्कर में 24 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। इससे पहले शाम पांच बजे चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रखण्ड कार्यालय के सभागार मे साढ़े छह बजे मतगणना शुरू हुई जो रात के करीब ढाई बजे तक चली। मतगणना के दौरान देर रात तक दोनों प्रत्याशियों के के समर्थक मतगणना स्थल के बाहर जमे रहे। मौके पर समुचित संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली। पहले राउंड में अभिषेक सिंह ने मात्र 12 मतों से बढ़त बनाई हालांकि दूसरे राउंड में उन्होंने 37 मतों से बढ़त बना ली जिससे अनिता देवी के खेमें में घण्टे भर के लिए मायूसी छा गई। लेकिन तीसरे दौर की मतगणना में अनिता देवी ने 58 मतों से बढ़त बना ली। चौथे राउंड की गिनती में हुई जबरदस्त टक्कर में अनिता देवी ने 24 मतों से अपनी जीत दर्ज कर ली। अंततः पिछले चुनाव मे विजयी रहे संत सिंह की पत्नी अनीता देवी ने अपने प्रतिद्वन्दी अभिषेक सिंह को 24 मतो से पराजित कर अध्यक्ष की सीट पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रही। जीत की घोषणा होते ही समर्थको मे खुशी की लहर दौर पड़ी तथा जिंदाबाद के नारे लगने लगे। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रंजीत सिंह ने देर रात ही अनीता देवी को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया।
मौके पर प्रखण्ड उप प्रमुख मनोज सिंह, पूर्व मुखिया अग्निदेव प्रसाद, बिनोद सिंह तथा शेखर सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। बताते चले की पिछले चुनाव मे संत सिंह ने पैक्स अध्यक्ष के पद पर अपनी जीत दर्ज कराई थी। हालांकि सदस्यों के त्यागपत्र की वजह से बहुमत का कोरम पूरा नहीं हो सका था। इसी वजह से निर्वाचन आयोग ने पिछले चुनाव को रद्द कर दिया था।