माँझी में सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, 112 टीम के रवैये पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश!
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर टेघडा बांध पर मंगलवार की दोपहर एकमा स्टेशन से टिकट कराकर आ रहे दो युवक सड़क दुर्घटना मे गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जिनको स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से एक युवक को महम्मदपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। तथा दूसरे युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा मे भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल युवक सिसवन थाना क्षेत्र ग्यासपुर गांव निवासी रामएकबाल महतो के पुत्र रंजीत महतो तथा रामाधार महतो बताये जाते है। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया की दोनों एकमा स्टेशन से टिकट कराकर लौट रहे थे तभी दुर्घटना हो गयी। जिसमे बाद डायल 112 पर फोन किया। घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा एकमा हॉस्पिटल के बजाय मांझी हॉस्पिटल ले जाने की बात कही गयी। जबकि घायल युवक की स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगो ने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र एकमा ले जाने के मांग पर अड़ गए। उसके बाद डायल 112 की टीम लौट गयी। बाद मे परिजनों द्वारा एम्बुलेंस बुला कर घायल युवक को इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया।