सिसवा कला में महिला संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, बीडीओ ने दी योजनाओं की जानकारी!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के सिसवा कला पंचायत अंतर्गत शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने भाग लेते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। बीडीओ ने महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और सरकारी सुविधाओं तक आसानी से पहुंचने के लिए आवश्यक प्रक्रिया समझाई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। महिला संवाद का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहयोग देना रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने सरकार की पहल की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की मांग की।