सिसवन में तीन अलग-अलग घटनाओं में छह लोग घायल, इलाज जारी!
![]() |
/// जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पहली घटना सिसवन थाना क्षेत्र के पंचमावा गांव की है, जहां आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दो युवक—पवन कुमार, पिता हरेराम प्रसाद (निवासी पंचमावा) और सुमित कुमार, पिता सुरेश प्रसाद (निवासी हाथोंपुर, थाना दरौंदा)—घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दूसरी घटना सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर चांदपुर गांव के समीप हुई, जहां बाइक से गिरने के कारण दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान पुष्टि कला गांव निवासी संदीप यादव, पिता बालचंद राय और रजत कुमार, पिता भिखारी सिंह के रूप में की गई है।
तीसरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है, जहां सांप काटने से मनीष कुमार साह, पिता चंद्रिका साह अचेत हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने समय रहते उनका उपचार किया।
सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार सभी की हालत अब खतरे से बाहर है।