बकरीद पर्व को लेकर सारण पुलिस सतर्क, विशेष प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल का आयोजन!
/// जगत दर्शन न्यूज
छपरा (सारण), 6 जून 2025
आगामी बकरीद पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सारण पुलिस द्वारा विशेष प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में यह अभ्यास पुलिस केंद्र, सारण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बकरीद ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित जरूरी प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) और अन्य अधिकारियों ने जवानों को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान दंगा नियंत्रण बल को मॉक ड्रिल के माध्यम से संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण का उद्देश्य पर्व के दौरान जिले में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखना है।