नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार!
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज |
छपरा (सारण), 6 जून 2025
सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 5 जून को सामने आया जब पीड़िता द्वारा परसा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार (पिता- शिवजी सिंह) पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर परसा थाना में कांड संख्या 170/25, दिनांक 05.06.2025, धारा 64/75/351(2) बीएनएस एवं 4/6/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्परता से अनुसंधान प्रारंभ किया।
अनुसंधान के क्रम में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने नामजद अभियुक्त जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
इस कार्रवाई में परसा थाना के थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।