पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, छह लोग घायल!
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के एक स्थानीय गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से विकास साह की पत्नी जानकी देवी, मुन्ना शाह का पुत्र रोहित कुमार और राज कुमार साह की पत्नी पूनम देवी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से शिवजी साहनी का पुत्र विजय कुमार, काशी साहनी का पुत्र मन्नू साहनी और रामजी की पुत्री तेतरा घायल हुई हैं।
घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने रविवार को घायलों की स्थिति की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि घटना पूर्व के किसी विवाद को लेकर हुई, जिसमें देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।