बाइक की टक्कर से महिला सहित 2 लोग घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घटना में घायल महिला की पहचान भागर गांव निवासी विष्णुदेव राम की पत्नी रामवती देवी के रूप में हुई है, जबकि बाइक चालक मुक्तेश्वर प्रसाद, पिता गुलाबचंद प्रसाद, भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव में घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने रफ्तार पर नियंत्रण की मांग करते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।