मशाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम, उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ चयन!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय कुमार सिंह: एकमा प्रखंड और नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न संकुल संसाधन केंद्रों पर चल रही तीन दिवसीय संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को कबड्डी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर में संचालक मोहम्मद तौकीर अंसारी, संकुल समन्वयक अनिल कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी सहित शिक्षकों की देखरेख में मुकाबले संपन्न हुए। वहीं, संकुल संसाधन केंद्र एकमा के अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खेलों का उद्घाटन अरुण कुमार सिंह और कृष्ण भगवान यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
बीईओ योगेंद्र बैठा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। दूसरे दिन के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
खेल आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति में संदीप कुमार, नजरे हुसैन अंसारी, किरण कुमारी, रजनीश कुमार, नसीम अंसारी, मनीष कुमार सिंह, अनूप गुप्ता, छविनाथ मांझी, सत्यदेव महतो सहित अन्य शामिल रहे।