27 से 30 मई तक छपरा में होगा EVM मॉक पोल!
तैयारियों का निरीक्षण कर बोले डीएम – पारदर्शिता और सतर्कता हमारी प्राथमिकता!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): आगामी बिहार विधान सभा आम चुनाव के मद्देनज़र सारण जिले में 27 से 30 मई के बीच EVM-VVPAT का मॉक पोल किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने शनिवार को सदर प्रखंड के निकट EVM वेयरहाउस में चल रहे First Level Checking (FLC) कार्य का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी दी।
डीएम ने बताया कि अब तक लगभग ढाई सौ मशीनें FLC में सही पाई गई हैं और उन पर मॉक पोल किया जाएगा। इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को आमंत्रित कर मॉक पोल में शामिल होने, रैंडमली मशीन चुनने, स्वयं वोट डालने और मिलान प्रक्रिया देखने का अवसर दिया गया है।
- 1% मशीनों पर 1200 वोट,
- 2% पर 1000 वोट, और
- 2% पर 500 वोटडालकर परीक्षण होगा। बैलेट यूनिट के डमी सिम्बल से VVPAT के प्रिंट का सतत मिलान किया जाएगा और अंत में कंट्रोल यूनिट के रिजल्ट से भी पर्चियों का मिलान होगा।
उन्होंने बताया कि FLC कार्य पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों ने सारण की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की है और राज्य के अन्य जिलों के लिए इसे उदाहरण बताया है।
मुख्य बिंदु:
- 27 से 30 मई तक मॉक पोल
- राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित
- आयोग के मैनुअल के अनुरूप परीक्षण
- पारदर्शिता व विश्वास कायम रखने की पहल
सारण जिला प्रशासन चुनाव प्रक्रिया को विश्वसनीय और निष्पक्ष बनाने के लिए पूरी गंभीरता से जुटा है।