बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में मांझी के कई अभ्यर्थियों ने लहराया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर!
सारण/मांझी, 09 मई 2025 – बिहार पुलिस में सिपाही के 21,391 पदों पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। प्रेस वार्ता में यह जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक सह पर्षद अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार ने दी।
इधर, सारण जिले के मांझी प्रखंड क्षेत्र के अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
चयनित अभ्यर्थियों में शामिल हैं:
ललित कुमार यादव, चैनपुर (मांझी नगर पंचायत) – मोतीलाल यादव के पुत्र एवं 'अनुभव जिंदगी का' ग्रुप के सक्रिय सदस्य।
क्षमा कुमारी, दुर्गापुर (मांझी नगर पंचायत) – बिनोद कुमार सिंह की पुत्री।
अंकिता शर्मा, बनपुर – मांझी अंचलकर्मी राजेंद्र शर्मा की पुत्रवधू।
रंजीत कुमार, गोबरही टोला – सूमेश सिंह के पुत्र।
इन सभी चयनित युवाओं को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। 'अनुभव जिंदगी का' जैसे युवा समूहों ने भी इन सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रेरणास्पद उपलब्धि बताया। इस सफलता ने मांझी प्रखंड के युवाओं में नई उम्मीद और उत्साह का संचार किया है।