एकमा में जन सुराज कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, विकास सिंह ने भरा जोश!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय सिंह: एकमा के बंधन वाटिका विवाह भवन के पार्टी परिसर में जन सुराज कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के युवा नेता एवं जन सुराज के एकमा विधान सभा के भावी उम्मीदवार विकास सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन में जन सुराज के गतिविधियों एवम प्रशांत किशोर सपनो को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया।
इस बीच जन सुराज नेताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया।सम्मेलन में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में सभी लोगो से बढ़ चढ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन का अध्यक्षता जनसुराज प्रखंड अध्यक्ष राजेश गिरी ने किया। उद्धघाटन जिला अध्यक्ष बच्चा प्रसाद राय तथा संचालन अनुमंडल संयोजक रमेश गिरी ने किया।
मौके पर जन सुराज युवा नेता एवं एकमा विधान सभा के संभावित उम्मीदवार विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रामनाथ माँझी, ललित तिवारी, जिला महासचिव श्रवण महतो, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना भवानी, रजा अहमद खां, प्रखंड महिला अध्यक्षा बेबी देवी, सत्येन्द्र सिंह, प्रभात सिंह, संदीप सिंह, उमेश सिंह सहित सैकड़ो जन सुराज कार्यकर्ता उपस्थित थे।